सोनम वांगचुक की तबीयत अब कैसी है? भूख हड़ताल के बीच मेदांता अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

नीट पेपर लीक मामले में भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल ने ये भी बताया है कि उनका इलाज उनकी सहमति से हो रहा है.

Advertisement
सोनम वांगचुक की हालत स्थिर बताई जा रही है. (Photo- ITGD) सोनम वांगचुक की हालत स्थिर बताई जा रही है. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर वो एक महीने से ज्यादा समय से भूख हड़ताल पर हैं. अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्होंने अपना अनशन खत्म नहीं किया है. अब मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

मेदांता अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए सोनम वांगचुक की तबीयत का ताजा हाल बताया है. इसके मुताबित, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है. 

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वांगचुक के स्वास्थ्य के सभी वाइटल्स स्वीकृत सीमाओं के भीतर हैं और वो पूरी तरह सचेत हैं. उन्हें दिया जा रहा पूरा इलाज उनकी सहमति के हिसाब से ही हो रहा है.

(Photo- ANI)

अनशन खत्म करने के लिए सरकार से मांगी गारंटी

इससे पहले सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को एक पत्र लिखकर अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने अपनी बात रखी है. उन्होंने लिखा था कि अगर सरकार की ओर से ये गारंटी मिलती है कि आंदोलनकारी छात्रों पर कोई दंडात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तो वो अपना अनशन खत्म कर देंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि गारंटी मिलते ही वो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी आंदोलन स्थगित करने और सरकार के साथ बातचीत में शामिल होने की अपील करेंगे.

Advertisement

संसद में चर्चा और मुआवजे की मांग

केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए वांगचुक ने कहा कि मंत्रियों ने उन्हें भरोसा दिया था कि सरकार कुछ मांगों पर पॉजीटिव सोच सकती है. इनमें पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देना और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार समेत संसद में सार्थक चर्चा कराना शामिल है.

यह भी पढ़ें: 'मैं अब भी जिंदा हूं...', सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, रखी ये मांग

सोनम वांगचुक ने अपने पत्र में लिखा, '20 जुलाई 2026 का चलो संसद मार्च बेहद शांतिपूर्ण था. देश के लगभग 65 सांसदों ने भी मुझे पत्र लिखकर अनशन खत्म करने का अनुरोध किया है. मैं जीना चाहता हूं और अपने छात्रों के पास लौटना चाहता हूं, लेकिन युवाओं की कीमत पर नहीं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »