शाजिया इल्मी बोलीं- महिला विरोधी हैं अरविंद केजरीवाल और उनकी AAP

शाजिया ने कहा कि एक बार तो पार्टी के संयोजक ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया था और इसकी शिकायत जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से की तो उन्होंने कुछ नहीं किया.

Advertisement
शाजिया इल्मी शाजिया इल्मी

लव रघुवंशी / कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और बीजेपी की मौजूदा नेता शाजिया इल्मी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. शाजिया ने कहा है कि जब वो गाजियाबाद से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं, तो आप के नेता महिलाओं से खूब बदतमीजी करते थे. शोषण के साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट तक की जाती थी.

Advertisement

शाजिया ने कहा कि एक बार तो पार्टी के संयोजक ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया था और इसकी शिकायत जब उन्होंने अरविंद से की तो उन्होंने कुछ नहीं किया. महिलाओं की बात आप में हमेशा से दबाई जाती रही है. शाजिया इल्मी दिल्ली सचिवालय पर पहुंची और के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान उन्होंने ये खुलासे किए.

उन्होंने कहा कि सोनी भी अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़ी हुई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद उससे शरीर के साथ कंप्रोमाइज करने के लिए कहा गया. नरेला से विधायक शरद चौहान के नजदीकी रमेश भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी उसने की, लेकिन अरविंद चुप रहे.

रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक लेने के कारण फंसी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल पर शाजिया ने कहा कि वह केजरीवाल के एनजीओ की एक पेड वर्कर थीं, उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष बना दिया. उन्हें कानून का भी ज्ञान नहीं है. अरविंद से हम यहां विरोध जताने आए थे, उन्हें एक रिसोल्यूशन देने आए थे और सिर्फ विरोध बीजेपी की महिलाएं नहीं कर रहीं हैं, बल्कि कई संगठन अब विरोध में आ गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »