कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसद आज चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरे. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता इस मार्च में शामिल हुए. विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया.
इसी दौरान राहुल गांधी हाथ में एक तख्ती लेकर नजर आए, जिस पर लिखा था, 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'. राहुल गांधी ने इसका वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया. इस तरह उन्होंने Gen-Z अंदाज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा.
यह भी पढ़ें: LIVE: अखिलेश-अभिषेक बनर्जी हिरासत में, आकाशवाणी भवन में गए राहुल गांधी
बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठे विपक्षी सांसद
चुनाव आयोग के दफ्तर तक नहीं पहुंच पाने के बाद राहुल गांधी, अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी सांसद बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए. कुछ समाजवादी पार्टी के नेता बैरिकेड पर भी चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाए.
मौके पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई. अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को प्रदर्शन स्थल के पास लाया गया और कई तरफ से पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. पास में दो से तीन पुलिस बसें भी खड़ी की गई थीं. इस दौरान लगातार और प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचते रहे.
प्रियंका गांधी समेत कुछ विपक्षी नेता हिरासत में
पुलिस ने बताया कि आज के मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कुछ कांग्रेस सांसदों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया. हालांकि, राहुल गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है और वह प्रदर्शन स्थल पर दूसरे विपक्षी सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं.
यह भी पढ़ें: 'फॉर्म-6 पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी...', बीजेपी का पलटवार, मार्च को लेकर भी घेरा
कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और उनका इस्तीफा मांगने के साथ गिरफ्तारी की मांग भी की. पार्टी ने उन्हें 'वोट चोरी' का एजेंट तक बताया.
विपक्ष का यह प्रदर्शन SIR प्रक्रिया को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हो रहा है. विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग ने तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मतभेद की बात को खारिज किया है और कहा है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लि
aajtak.in