दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिलीं तीन लाशें, इलाके में दहशत

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार में तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. टाटा टैगोर सफेद कार में दो महिला और एक पुरुष मृत मिले. शवों पर चोट के निशान नहीं थे. पुलिस को जहर से मौत की आशंका है. एक मृतक की पहचान हो चुकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी.

Advertisement
जहर से मौत की आशंका.(Photo: Screengrab) जहर से मौत की आशंका.(Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के शव मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को घेरकर जांच शुरू की. शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस के अनुसार, शव टाटा टैगोर कंपनी की सफेद रंग की कार में मिले हैं. कार के अंदर दो महिलाएं और एक पुरुष मृत अवस्था में पाए गए. शुरुआती जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान शवों पर नहीं मिले हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: मंसरावर पार्क मंदिर में चाकू से वार कर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जहर से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम का इंतजार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जहर खाने से हो सकती है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

पुलिस ने बताया कि कार के अंदर या आसपास लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले हैं. इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका फिलहाल नजर नहीं आ रही है.

उम्र और पहचान को लेकर जानकारी

कार में मिले शवों में एक महिला और एक पुरुष की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जबकि तीसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 60 साल के आसपास है. मृतकों में से एक की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी दो की पहचान की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement