दिल्ली में मास्क लगाए बदमाशों ने पायलट को लूट लिया. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली के पॉश इलाके में 3 जून की सुबह दिल्ली के आईआईटी फ्लाई ओवर के पास बाइक सवारों ने पायलट को लूट लिया.
पुलिस के मुताबिक 4-5 बाइक पर 8 से 10 लोग आए और उन लोगों ने पीड़ित की गाड़ी को रोका. बदमाशों ने गाड़ी के शीशे को तोड़ा और पायलट की कनपटी पर पिस्टल लगा दी.
ये भी पढ़ें-
बदमाशों ने पायलट का सामान और 34 हजार कैश लूट लिया. भागते हुए बदमाशों ने पायलट युवराज तेवतिया को चाकू भी मारा. पायलट युवराज तेवतिया ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई वारदात फोटो के साथ शेयर की है.
ये भी पढ़ें-
बहरहाल, पायलट ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वारदात होने के बाद पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो कहा गया कि लुटेरे लोकल गुंडे हैं. लॉकडाउन में ऐसा कर रहे हैं. उनको किसी का डर नहीं है.
अरविंद ओझा