दिल्ली में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, पेट में रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत

दिल्ली में दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बेटे की अचानक मौत से गमगीन पिता की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

Advertisement
बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम. (Photo: ITG) बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम. (Photo: ITG)

राजेश खत्री

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

दिल्ली में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं. पटाखे जलाते समय 10 साल का बच्चा हादसे का शिकार हो गया. रॉकेट सीधे उसके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया. उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

Advertisement

यह घटना बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है. परिजनों के मुताबिक, रविवार को दिवाली पर पूजा-पाठ के बाद परिवार के लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था. बताया गया है कि रॉकेट आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में जा लगा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप. (Photo: ITG)

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस बात पर परिजन भड़क गए. उनका आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के चलते उनके बच्चे की जान नहीं बच सकी. इसी को लेकर अस्पताल में हंगामा हुआ.

Advertisement

बच्चे की मौत की खबर सुनकर पिता की बिगड़ी तबीयत

बच्चे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे उसके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई. जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »