Monsoon Session: TMC के 6 निलंबित सांसदों का हंगामा, धक्का मुक्की में टूटा लॉबी गेट का कांच

टीएमसी के जिन 6 राज्यसभा सांसदों को आज की कार्यवाही में हिस्सा लेने से सस्पेंड किया गया था उनमें से कुछ दो बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लॉबी के गेट पर पहुंच गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे. जिस पर उन्हें पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के मार्शल ने रोका और कहा कि आप आज के लिए सस्पेंडेड हैं. ऐसे में वहां धक्का मुक्की होने की भी खबर है. 

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST
  • टीएमसी के 6 सांसद एक दिन के लिए निलंबित
  • पार्लियामेंट के बाहर निलंबित सांसदों ने काटा हंगामा

मॉनसून सेशन के दौरान बुधवार को राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 6 सांसदों को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया.  सभापति ने यह फैसला लगातार सदन में हो रहे हंगामे को लेकर सुनाया जिसमें टीएमसी की डोला सेन, नदीमुल हक, अर्पिता घोष, मौसम नूर, शांता छेत्री और अबीर रंजन बिस्वास को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया.

Advertisement

वहीं टीएमसी के जिन 6 राज्यसभा सांसदो को आज की कार्यवाही में हिस्सा लेने से सस्पेंड किया गया था उनमें से कुछ दो बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लॉबी के गेट पर पहुंच गए और अंदर जाने की कोशिश करने लगे. जिस पर उन्हें पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के मार्शल ने रोका और कहा कि आप आज के लिए सस्पेंडेड हैं. ऐसे में वहां धक्का मुक्की होने की भी खबर है. 

क्लिक करें: Monsoon Session: विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा से पारित हुआ रक्षा क्षेत्र से जुड़ा अहम बिल

बाद में राज्यसभा की कार्यवाही खत्म होने पर ये सांसद फिर राज्यसभा के अंदर जाने लगे तो रोका गया लेकिन तब तक राज्यसभा उठ गयी. जिसपर फिर से धक्का मुक्की हुई और इस धक्का मुक्की में लॉबी के गेट पर लगा कांच टूट गया. जानकारी के मुताबिक इस धक्का मुक्की में एक महिला मार्शल को कांच से हल्की चोट भी आई है. जिसके बाद ये सब सांसद वहां से निकल गए.

राज्यसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (संशोधन) विधेयक, 2021 सदन में पेश किया, जो पारित भी हो गया. इस बिल के पारित होते ही सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

शीशा तोड़ने वाले सांसद के खिलाफ होगी कार्रवाई

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस घटना के बाद शाम को संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, वी मुरलीधरन और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल की बैठक हुई. बैठक के बाद इसकी जानकारी राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को दी गई. जिसके बाद अब शीशा तोड़ने वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई का फैसला सभापति करेंगे. 

Advertisement

राज्यसभा सचिवालय ने इस घटना का वीडियो भी सभापति के पास भेजा है.  बताया जा रहा है कि टीएमसी की सस्पेंडडेड महिला सांसद अर्पिता घोष ने मोबाईल से लॉबी के दरवाजे के शीशा पर मारा जिससे शीशे का एक टुकड़ा टूटकर महिला सुरक्षाकर्मी के गले पर लगा. 




 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »