Traffic Advisory: मुहर्रम पर दिल्ली में आज रूट डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर खास तैयारी की है. एक तरफ जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी तो वहीं, यातायात की सुविधा के लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है.

Advertisement
 Delhi Traffic police Advisory ahead Moharram Processions (File Photo-ITG) Delhi Traffic police Advisory ahead Moharram Processions (File Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुहर्रम (ताज़िया) जुलूस के मद्देनजर आज (शुक्रवार) कई इलाकों में खास ट्रैफिक व्यवस्था की है. दक्षिणपुरी स्थित करबला सहित दिल्ली के कई संवेदनशील रास्तों पर शुक्रवार को ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन रहेगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कौन से रास्ते प्रभावित रहेंगे.

Advertisement
  • महरौली-बदरपुर रोड (MB रोड) – हमदर्द टी-पॉइंट से खानपुर टी-पॉइंट तक
  • पंखा रोड – सगरपुर टी-पॉइंट से उत्तम नगर चौक तक
  • दबरी-पालम रोड – पालम फ्लाईओवर से करबाला (MTNL ऑफिस के पास) तक, दबरी मोड़ होकर
  • GTK रोड – अजादपुर चौक से मुकरबा चौक तक
  • सेंट्रल दिल्ली – जामा मस्जिद, अजमेरी गेट, कमला मार्केट, पहाड़गंज, झंडेवालन, इंदरलोक, शास्त्री नगर और बारा हिंदू राव क्षेत्र
  • आउटर सर्कल – संसद मार्ग, रफी मार्ग, सुनेहरी बाग रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और तुगलक रोड कॉरिडोर

सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन
बृजमोहन चौक, जामा मस्जिद गेट नंबर 1, सुभाष कट (साइकिल मार्केट), अजमेरी गेट, कमला मार्केट राउंडअबाउट, झंडेवालन राउंडअबाउट, पहाड़गंज चौक, इंदरलोक चौक, के.डी. चौक (शास्त्री नगर मेट्रो चौक), कमाल टी-पॉइंट और बारा हिंदू राव पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इंदरलोक मेट्रो स्टेशन से जाखीरा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

Advertisement

वहीं, नई दिल्ली क्षेत्र की बात करें तो शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आउटर सर्कल-चेल्म्सफोर्ड रोड क्रॉसिंग से आउटर सर्कल-संसद मार्ग तक और संसद मार्ग से नीति आयोग तक रूट डायवर्ट रहेगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे प्रभावित इलाकों में जाने बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जगह-जगह जवान तैनात किए जाएंगे जो यात्रियों की मदद करेंगे.

बता दें कि दिल्ली पुलिस मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन के जरिए नजर रखेगी और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए तकनीक का इस्तेमाल करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »