सड़कों पर रेंगती गाड़ियां, चोक हुए फ्लाईओवर... दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की सड़कों पर लगा भीषण ट्रैफिक जाम

एक तरफ जहां दिवाली के मद्देनजर खरीदारी जारी है तो वहीं राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम देखने को मिला. त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते कई इलाकों में लोग घंटों तक फंसे रहे.

Advertisement
दिल्ली में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा हुआ है दिल्ली में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा हुआ है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

एक तरफ जहां दिवाली के मद्देनजर खरीदारी जारी है तो वहीं राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम देखने को मिला. त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते कई इलाकों में लोग घंटों तक फंसे रहे. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में मंगलवार रात भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. रात 9 बजकर 31 मिनट पर सामने आए विजुअल्स में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन नजर आए. त्योहारों की खरीदारी के कारण सड़कों पर बढ़ी भीड़ को ट्रैफिक जाम की वजह बताया जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि, इससे पहले 2 नवंबर को भी दिल्ली में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा था. ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के कारण सोमवार को राजधानी से सटे कई बॉर्डरों पर भीषण जाम लग गया था. दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-गाजियाबाद समेत कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कई यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.

पुलिस ने रविवार से सोमवार दोपहर तक 7,657 वाहनों की जांच की और प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने वाले 609 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोककर वापस लौटा दिया.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, GRAP के तहत 31 अक्टूबर की आधी रात से 2 नवंबर की दोपहर तक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन पर 433 चालान काटे गए. इसके अलावा 76 कमर्शियल वाहनों के परमिट निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इनमें 10 वाहन दिल्ली में रजिस्टर्ड हैं, जबकि 66 दूसरे राज्यों के हैं. दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को सिफारिश भेजी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »