न्यू ईयर से पहले मनीष सिसोदिया को झटका, अदालत ने 19 जनवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 19 जनवरी तक बढ़ा दिया है. AAP नेता को सीबीआई ने इसी साल फरवरी में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जेल से गिरफ्तार किया था.

Advertisement
जेल में मनेगा मनीष सिसोदिया का न्यू ईयर, अदालत ने 19 जनवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत जेल में मनेगा मनीष सिसोदिया का न्यू ईयर, अदालत ने 19 जनवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

सृष्टि ओझा / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े शराब घोटाले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया है.

आप नेता की हिरासत पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट में उनकी हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दिया. इस दौरान कोर्ट ने आरोपी के अधिवक्ता को भी फटकार लगाई है और कहा कि आप लोग जानबूझकर सुनवाई में देरी करना चाहते हैं.

Advertisement

अधिवक्ता कर सकेंगे डॉक्यूमेंट की जांच: कोर्ट

साथ ही अदालत ने सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की ओर से चार्जशीट के डॉक्यूमेंट्स की जांच के मिलने के लिए सीबीआई ऑफिस जाकर किए जाने के लिए कोर्ट से 15 जनवरी तक का समय दिया है.

अदालत ने कहा कि आरोपी के वकील सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक सीबीआई के दफ्तर में जाकर डॉक्यूमेंट्स की जांच कर सकते हैं. कोर्ट सीबीआई के जांच अधिकारी को यह भी आदेश दिया कि आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी डीवीडी फॉर्मेट में भी दी जाए. वहीं, सीबीआई ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चार्जशीट से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स सभी आरोपियों को दे दिए गए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होगी.

यह भी पढ़ें: 'जब संसद में घुसे थे लड़के, बीजेपी सांसदों की हवा निकल गई', जंतर-मंतर पर बोले राहुल गांधी
 

Advertisement

फरवरी में हुई थी सिसोदिया की गिरफ्तारी

आपको बता दें कि आप नेता मनीष सिसोदिया को जांच एजेंसी केंद्रीय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इसी साल फरवरी में घंटो लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके कुछ दिनों बाद ईडी ने उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने सिसोदिया पर कई बार जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »