दिल्ली: इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध हिरासत में, नफरत फैलाने वाले लिटरेचर बरामद

सूत्रों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की तैयारी में थे. इसके अलावा दोनों इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे.

Advertisement
पकड़ा गया संदिग्ध (फोटो-अरविंद ओझा) पकड़ा गया संदिग्ध (फोटो-अरविंद ओझा)

अरविंद ओझा / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:15 AM IST

  • ओखला से ISKP के दो संदिग्ध हिरासत में
  • आत्मघाती हमले की कर रहे थे तैयारी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) के दो लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों को ओखला इलाके से हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार दंपति के साथ पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पेश किया गया. 17 मार्च तक दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

Advertisement

यह भी पढें:

सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के नाम जहानजेब सामी और उसकी पत्नी हीना बशीर बेग है. दोनों को पास से संवेदनशील साम्रगी को भी बरामद किया गया है. सूत्रों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की तैयारी में थे. वहीं दोनों से पूछताछ भी हुई.

सूत्रों ने कहा कि इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चला रहे थे, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगो को एंटी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) प्रदर्शन से जोड़ना था.

यह भी पढ़ें:

डीसीपी सेल प्रमोद कुमार ने बताया कि इनके पास से आईएसआईएस से जुड़ा लिटरेचर मिला है. साथ ही दोनों पति-पत्नी काफी पढ़े लिखे हैं और वेब मीडिया से भी जुड़े हैं. इनकी शादी पिछले साल ही हुई है. दोनों पिछले साल अगस्त में कश्मीर में नेट बंद होने के बाद दिल्ली आए थे.

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि इनके पास से देश को तोड़ने और दूसरी कम्युनिटी के खिलाफ नफरत फैलाने वाला लिटरेचर मिला है. इसके अलावा लेपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुआ है. वहीं पति वेब डिजाइनिंग की एक कंपनी में जॉब करता था. इनके पास से एंटी सीएए से जुड़ा लिटरेचर भी मिला है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

हिरासत में संदिग्ध

एंटी सीएए प्रोटेस्ट में बड़ा हाथ!

आईएसकेपी इस्लामिक स्टेट का ही एक हिस्सा है. पुलिस के मुताबिक इन लोगों की नागरिकता संशोधन कानून करवाने में बड़ी भूमिका है. पुलिस के मुताबिक एंटी सीएए प्रोटेस्ट में बड़ी भूमिका निभा रहा है. दिल्ली में दोनों पति-पत्नी अगस्त से रह रहे थे. जामिया नगर के ओखला विहार में रह रहे थे.

पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों के पास से कुछ संदिग्ध सामान बरमाद हुए हैं, इसलिए पु दोनों संदिग्ध इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चला रहे थे, पुलिस उस प्लेटफॉर्म की जांच भी जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »