खाड़ी से डिपोर्ट तीन ISIS संदिग्ध NIA की 10 दिन की रिमांड पर

दुनिया भर में खौफ का पर्याय बने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कनेक्शन के शक में एक खाड़ी देश से तीन भारतीयों को वापस भेजा गया है. इन तीनों पर आईएस के ऑनलाइन दुष्प्रचार में शामिल होने का शक है.

Advertisement
दुबई से डिपोर्ट किए गए हैं ISIS के तीन संदिग्ध दुबई से डिपोर्ट किए गए हैं ISIS के तीन संदिग्ध

संदीप कुमार सिंह / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को खाड़ी देशों से डिपोर्ट किए गए तीन संदिग्धों को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया. दुनिया भर में खौफ का पर्याय बने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कनेक्शन के शक में एक खाड़ी देश से तीन भारतीयों को वापस भेजा गया है. इन तीनों पर आईएस के ऑनलाइन दुष्प्रचार में शामिल होने का शक है.

Advertisement

पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी
कर्नाटक के अदनान हुसैन, महाराष्ट्र के मोहम्मद फरहान और जम्मू-कश्मीर के शेख अजहर अल इस्लाम को . एनआईए ने तीनों को शनिवार की शाम पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने एनआईए की मांग पर तीनों को दस दिन की रिमांड पर भेज दिया.


आधिकारियों ने बताया कि अदनान, फरहान और इस्लाम पर आरोप है कि वे भारत सहित अन्य मित्र देशों में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने की फिराक में थे. इसके लिए वे युवाओं का ब्रेन वॉश कर उन्हें अपने साथ मिला लेते थे. शक है कि ये तीनों युवक आईएसआईएस के अबु धाबी मॉड्यूल के सदस्य थे. एनआईए इनसे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि भारत में इनके कितने सहयोगी मौजूद हैं.

पिछले दिनों हुई हैं कई गिरफ्तारियां
पिछले दो महीने में ही एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोप में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इससे साफ जाहिर है कि एक तरफ जहां आईएसआईएस देश में अपनी जड़े जमाने में लगा हुआ है वहीं सुरक्षा एजेंसियां अपना दमखम लगाकर उन्हें हर हाल में रोकने में जुटी हैं.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
उधर, युवाओं को लुभाने की इस्लामिक स्टेट की बढ़ती कोशिशों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकवादी संगठन की ओर से होने वाले किसी भी तरह के हैं. राजनाथ ने यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक समारोह के बाद कहा, 'हम किसी भी खतरे से निपटने की क्षमता रखते हैं. हम इसका सामना करेंगे.'

मुख्तार अब्बास नकवी को ISIS ने दी धमकी
इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को आतंकी संगठन की तरफ से एक धमकीभरा पत्र मिला. इसके बाद दिल्ली पुलिस भाजपा के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है.

सूत्रों का कहना है कि आईएसआईएस की तरफ से मुख्तार अब्बास नकवी को भेजे गए पत्र में प्रेषक के रूप में एक राजनीतिक दल का नाम भी है. दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्र की जांच शुरू कर दी है. इस जांच में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को भी शामिल किया गया है.

भारतीय हैकर्स को ISIS का ऑफर

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) भारत के संवेदनशील सरकारी आंकड़ों को चुराने के लिए अब देश के हैकर्स को भी रिझा रहा है. ISIS ने एक 'काम' पूरा करने के लिए एक हैकर को लगभग 7 लाख रुपये (10,000 डॉलर) देने की पेशकश की है. विशेषज्ञों का कहना है कि हैकर्स को मिला यह अब तक का यह सबसे बड़ा ऑफर है.

Advertisement

अंग्रेजी अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स से यह कहा गया है कि वे फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों से ऐसे लोगों की पहचान करें और उनका डाटाबेस तैयार करें जो के संभावित सदस्य बन सकते हैं.

हैकर्स को आकर्षक ऑफरों की पेशकश
कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम करने वाले एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया, 'ऐसे कई ऑनलाइन ग्रुप हैं जो अंडरग्राउंड हैं और हैकर्स लगातार उनसे संपर्क करते हैं. जांच में हमने पाया है कि पिछले 6 महीने में सरकारी डाटा चुराने की पेशकश वाले आकर्षक ऑफरों की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसके लिए भी की गई है.'

करीब 30000 लोगों से किया संपर्क
विशेषज्ञों का मानना है कि कई हैकर्स ने पहले ही इस ऑफर को झटक लिया है. यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन ने भारत में करीब 30,000 लोगों से संपर्क किया है. किसलय के मुताबिक, इस तरह की पेशकश की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement