मेट्रो का तीसरा फेज पीछे चल रहा है और चौथे फेज के लिए काम शुरू नहीं हो पा रहा है. लेकिन इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर ये है कि चौथे चरण में मेट्रो साउथ दिल्ली के जैतपुर और इग्नू तक भी पहुंच पाएगी. इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. दरअसल चौथे चरण में मेट्रो इन दोनों इलाकों को नहीं छू रही है, लेकिन इलाके के लोग इसके लिए मांग कर रहे हैं.
इसी मांग को लेकर साउथ दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी इलाके के लोगों के साथ शहरी विकास मंत्रालय पहुंचे और मंत्री नायडू के सामने इन मांगों को रखा. नायडू ने डीएमआरसी के अधिकारियों से बात करने के बाद एयरोसिटी तुगलकाबाद लाइन को जैतपुर और डिफेंस कालोनी से साकेत जा रही लाइन को इग्नू से जोड़ने की मंजूरी दे दी. अब इसके लिए प्रक्रिया शुरु की जाएगी और चौथे चरण में इन इलाकों को भी मेट्रो के नेटवर्क में शामिल कर लिया जाएगा.
सांसद विधूड़ी ने शहरी विकास मंत्री से इस बात की भी शिकायत की है कि चौथे चरण का काम शुरू होने को लेकर भी लगातार देरी हो रही है. जबकि दो साल पहले इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली सरकार ने फंड की मंजूरी देने में रोड़ा अटकाया और अब डीएमआरसी की तरफ से भी ढिलाई बरती जा रही है.
गौरतलब है कि में केंद्र के साथ ही की बराबर की भागीदारी है और इसी भागीदारी के आधार पर लागत की रकम का बंटवारा होता है.
भी लगभग पूरा होने को है. हालांकि इसे पिछले साल दिसंबर में ही पूरा होना था, लेकिन देरी की वजह से अब तक तीसरे चरण की लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं.
कपिल शर्मा