दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरी इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के हर्ष विहार के मिलन गार्डन में स्थित एक मकान अचानक ढह गया है. इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
हर्ष विहार के मिलन गार्डन में मकान गिरा है. (Photo- ITGD) हर्ष विहार के मिलन गार्डन में मकान गिरा है. (Photo- ITGD)

इसरार अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन मकान के अचानक ढह जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

दिल्ली दमकल सेवा और स्थानीय पुलिस को शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना दी गई. खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीमें मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं.

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

खबर लिखे जाने तक मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. हादसा किस वजह से हुआ और मलबे के नीचे कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें: सीमापुरी से सत्य निकेतन तक... दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

अधिकारियों का कहना है कि किसी के हताहत या घायल होने की भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और आपातकालीन राहत कर्मी मलबे को हटाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं.

Advertisement

एडिशनल DCP संदीप लांबा ने बताया, 'हमें शाम करीब 7 बजे कॉल आया कि एक बिल्डिंग गिर गई है. असली बिल्डिंग एक पुरानी, ​​एक मंज़िला बिल्डिंग थी. ऊपर एक और मंजिल बनाई जा रही थी. ये इलाका पूरी तरह से घिरा हुआ है, जिससे ये पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि असल में कौन सी बिल्डिंग गिरी है.'

उन्होंने आगे कहा, 'रेस्क्यू टीमें अभी काम पर हैं. NDRF आ गई है, साथ ही लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस के लोग भी. लोकल लोगों समेत सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं. वो किनारों से काफी मलबा हटा रहे हैं. NDRF अपनी डॉग स्क्वॉड और दूसरे रिसोर्स लेकर आ गई है. अभी तक किसी को बचाया नहीं गया है. नीचे लोगों के फंसे होने की संभावना है, लेकिन अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »