दिल्ली सरकार का 'हैप्पीनेस प्रोग्राम', 2 जुलाई को लॉन्च करेंगे दलाई लामा

'हैप्पीनेस प्रोग्राम' के तहत नर्सरी से क्लास 8 तक के बच्चों को रोजाना हैप्पीनेस का एक पीरियड पढ़ाया जाएगा. इस क्लास में पूरी तरह से एक्टिविटी होंगी और इसका कोई एग्जाम भी नहीं होगा.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पंकज जैन / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

दिल्ली सरकार 2 जुलाई से अपने सरकारी स्कूलों में 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' शुरू करेगी. इस प्रोग्राम को लेकर शिक्षा विभाग में पिछले कई महीने से तैयारी चल रही थी. बुधवार को शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने समीक्षा बैठक में इससे संबंधित प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी. दिल्ली में दलाई लामा 2 जुलाई को इस कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे.

'हैप्पीनेस प्रोग्राम' के तहत नर्सरी से क्लास 8 तक के बच्चों को रोजाना हैप्पीनेस का एक पीरियड पढ़ाया जाएगा. इस क्लास में पूरी तरह से एक्टिविटी होंगी और इसका कोई एग्जाम भी नहीं होगा. ये क्लास स्टूडेंट्स की पर्सनालिटी में निखार लाने और दिमाग के विकास के लिए शुरू की जाएंगी. दिल्ली सरकार का एजुकेशन डिपार्टमेंट पिछले 5-6 महीने से इसकी जुटा था.

Advertisement

का मानना है कि इसके जरिए बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन पाएंगे. सरकार के 'हैप्पीनेस प्रोग्राम' का उद्देश्य सर्वगुण संपन्न और बेहतर इंसान तैयार करना है. यही बच्चे समाज की सेवा और खुशी का माहौल तैयार करने का काम करेंगे.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, दुनिया भर में ऐसा कोई मॉडल नहीं है जिससे बच्चों को सर्वगुण संपन्न इंसान बनाया जाए. ऐसे में दिल्ली सरकार का ये प्रयोग अपने-आप में अनूठा होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »