छठ मनाकर लौट रहे लोगों को DMRC का तोहफा, मेट्रो की टाइमिंग में किया बदलाव

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रदेश में छठ का त्योहार मनाकर वापस आ रहे लोगों के लिए मेट्रो की सुविधा में कुछ बदलाव किए हैं. उन्होंने दो दिन के लिए मेट्रो ट्रेन के संचालन में बदलाव करने का फैसला किया है. डीएमआरसी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो का फैसला दिल्ली मेट्रो का फैसला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

छठ पूजा के समय में लोग अपने गांव या शहर जाने की तैयारी करते हैं जिसके कारण बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. हर साल दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखने को मिलती है. ऐसा ही कुछ हाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी हो जाता है. इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने प्रदेश में छठ का त्योहार मनाकर वापस आ रहे लोगों के लिए मेट्रो की सुविधा में कुछ बदलाव किए हैं.

Advertisement

DMRC ने दो दिन के लिए मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी गई.

मेट्रो की टाइमिंग में किया बदलाव

DMRC ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'छठ पूजा के बाद दिल्ली-एनसीआर लौटने वाले यात्रियों की सेवा के लिए, दिल्ली मेट्रो विशेष रूप से नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 09 से 11 नवंबर 2024 तक सुबह के समय अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है.'

To serve passengers returning to Delhi-NCR after Chhath Pooja, Delhi Metro is operating additional trains in early morning hours from 09th to 11th November 2024 specially to provide connectivity to passengers arriving at New Delhi and Anand Vihar railway stations.

Metro train…

पोस्ट में आगे लिखा गया, 'मेट्रो ट्रेन सेवाएं नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) से 05:15 बजे और आनंद विहार आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन (पिंक और ब्लू लाइन) से 05:30 बजे शुरू हो रही हैं, बजाय सामान्य सेवाओं के जो 05:45 बजे और 06:04 बजे से शुरू होती थीं. आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, पूरे नेटवर्क के सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement