दिल्ली: पानी संकट के बीच सांसद मनोज तिवारी ने लगाई पंचायत, दिखाए गए काले झंडे

दिल्ली में पानी के संकट के बीच बीजेपी सांसद (नॉर्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली) मनोज तिवारी ने बाबरपुर गांव में पंचायत लगाई. तिवारी ने कहा कि चूंकि पंचों की राय से ही निदान नकलता है इसलिए पानी पंचायत बाकी 9 विधानसभा में भी करेंगे.

Advertisement
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST
  • पानी के मुद्दे पर मनोज तिवारी ने लगाई पंचायत
  • रास्ते में दिखाए गए काले झंडे
  • 'पानी पंचायत बाकी 9 विधानसभा में भी करेंगे'

दिल्ली में पानी के संकट के बीच बीजेपी सांसद (नॉर्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली) मनोज तिवारी ने बाबरपुर गांव में पंचायत लगाई. तिवारी ने कहा कि चूंकि पंचों की राय से ही निदान निकलता है इसलिए पानी पंचायत बाकी 9 विधानसभा में भी करेंगे.  

दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि जिस दिल्ली सरकार को दिल्ली की पानी की समस्या का निदान करना है, उनका कोई भी प्रतिनिधि नहीं आया. पंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए भी कुर्सी लगाई गई थी जो कि खाली पड़ी रही.  

Advertisement

वहीं, रास्ते में काले झंडे भी दिखाए गए. पानी से संबंधित करीब 30 लोगों की शिकायत मिली. लोगों ने गंदा पानी दिखाया और कहा कि पानी के करीब 4 हजार से ज्यादा के बिल आ रहे हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि पानी के सैंपल को चेक कराकर उसका रिजल्ट दूसरी पंचायत में बताया जाएगा. दावा है कि एक शख्स ने शिकायत की कि गंदे पानी से लोगों के लिवर भी  खराब हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बोले- जगह और वक्त बताएं केजरीवाल, कृषि कानून के फायदे समझा देगी बीजेपी

मौके पर मौजूद जलबोर्ड के अधिकारियों ने लोगों की शिकायत ले ली है. पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा सांसद ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा कि आज तुगलक को भी गर्व होगा. वहीं ट्विटर पर भी बयानों के तीर चले जब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने पानी की लंबी लाइनों की तस्वीर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसा. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »