दिल्ली: उत्तम नगर में ईद पर जवानों पर हुई पुष्प वर्षा, ईदगाह कमेटी ने बरसाए फूल- VIDEO

देश में आज यानी कि 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. दिल्ली के उत्तम नगर में सूरज हत्याकांड के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया था.

Advertisement
सुरक्षा में तैनात जवानों पर फूल बरसाते ईदगाह कमेटी के लोग. (Photo: Screengrab) सुरक्षा में तैनात जवानों पर फूल बरसाते ईदगाह कमेटी के लोग. (Photo: Screengrab)

अंशुल सिंह

  • दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. लेकिन इस ईद पर सभी की नजर दिल्ली के उत्तम नगर पर है. क्योंकि यहां होली के दिन एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति थी. ऐसे में ईद को लेकर यहां ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. जहां का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ईदगाह समिति की तरफ से सुरक्षा में तैनात जवानों पर फूल बरसाए जा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में देखा सकता है कि ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस ईदगाह के आसपास गस्त भी कर रही है. इस दौरान ईदगाह समिति ने ईदगाह के बाहर तैनात सुरक्षा बलों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि समिति के लोग जवानों पर फूल बरसा रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2026: आज देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें महत्व और कैसे मनाते हैं ये त्योहार?

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को सतर्क रहने का दिया है निर्देश

उत्तमनगर में होली पर हुई हिंसा और ईद पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर पूरी तरह से सतर्क व सजग रहने का निर्देश दिया है. इस मामले पर 6 अप्रैल को समीक्षा के लिए सुनवाई होगी. उत्तम नगर में पुलिस बंदोबस्त का संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की पीठ ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ईद और रामनवमी के त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हों.

Advertisement

कानून के तहत जरूरत पड़ने पर सभी आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से गुजरने के बाद ही हम मामले की सुनवाई करेंगे. ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के वकील संजय लाओ से कहा कि कृपया अपने अधिकारियों को निर्देश दें कि वे ढिलाई न बरतें. एएसजी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को कुशलता से संभाला है.

होली के दिन हुई थी हत्या 

उत्तम नगर में होली के दिन 19 वर्षीय युवक सूरज की हत्या कर दी गई थी. हत्या को लेकर दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिन्दू आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement