हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत, दिल्ली में 48 घंटे में तापमान 7 से 9 डिग्री तक गिरा

दिल्ली में पिछले 48 घंटों में तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण यह बदलाव हुआ है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री से घटकर 35 से 37 डिग्री के बीच आ गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

Advertisement
हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत. (Photo- ITG) हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत. (Photo- ITG)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

दिल्ली में पिछले 48 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजधानी में जहां कुछ दिन पहले तक भीषण गर्मी और लू का असर था, वहीं अब तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 27 मई को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था. लेकिन 29 मई तक इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई.

Advertisement

आईएमडी के अनुसार रिज क्षेत्र में 27 मई को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर 29 मई को 36.8 डिग्री सेल्सियस रह गया. अयानगर में तापमान 45.4 डिग्री से गिरकर 36.0 डिग्री सेल्सियस हो गया.

पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं से मौसम में बड़ा बदलाव

इसी तरह पालम में तापमान 44.6 डिग्री से घटकर 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर भी तापमान 44.6 डिग्री से गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सफदरजंग में तापमान 44.3 डिग्री से घटकर 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाएं और हल्की बारिश मुख्य कारण हैं. इन मौसमी गतिविधियों ने राजधानी में गर्म हवाओं का असर कम कर दिया है.

आईएमडी ने कई इलाकों में तापमान में गिरावट की पुष्टि की

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है. फिलहाल दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है और तापमान सामान्य स्तर की ओर बढ़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »