दिल्ली: मुखर्जीनगर में कार हादसा, 2 छात्रों की मौत

रात करीब 2.45 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि मुखर्जी नगर इलाके की हडसन लेन में एक कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गई हैं.

Advertisement
कार हादसा कार हादसा

सुरभि गुप्ता / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

दिल्ली में तेज रफ्तार कहर एक बार फिर देखने को मिला. इस सड़क हादसे में दिल्ली विश्वविद्याल के दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि तीन छात्राएं घायल हुई हैं. ये दुर्घटना मुखर्जीनगर में हुई.

कार में सवार थे पांच लोग

बताया जा रहा है कि रात करीब 2.45 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि मुखर्जी नगर इलाके की हडसन लेन में एक कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें दो छात्रों की और तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गई हैं.

Advertisement

तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी कार

पुलिस ने बताया कि जिस कार का हादसा हुआ, वो से चल रही थी. कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन लड़कियां और 2 लड़के थे. ये लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे. जैसे ही उनकी कार मुखर्जी नगर इलाके पहुंची, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर को तोड़कर लाइट पोल से टकराने के बाद पलट गई.

हादसे के बाद कार में सवार लोग उसी में फंसे रहे. मरने वालों में डीयू का छात्र रितेश दहिया और सिद्धार्थ शामिल है. तीनों लड़कियां मामूली रूप से घायल हुई हैं, जो एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »