धुंध में लिपटी रही दिल्ली में रविवार की सुबह

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने की संभावना है, जिससे स्मॉग और ज्यादा गहरा होगा और जमीन के ज्यादा करीब भी रहेगा, जिससे बुजुर्गों के अलावा उन लोगों के सामने समस्या आएगी, जिन्हें पहले से ही सांस लेने में तकलीफ आ रही है या फिर दमे के मरीज हैं.

Advertisement
दिल्ली में धुंध भरी रही रविवार की सुबह दिल्ली में धुंध भरी रही रविवार की सुबह

नंदलाल शर्मा / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

दिल्ली वालों ने रविवार की सुबह जब अपनी आंख खोली तो उनका सामना दिल्ली के सबसे बड़े दुश्मन से हुआ. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्मॉग की. सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद दिल्ली में इस साल जरूर पटाखे कम फूटे, लेकिन प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है. गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से वातावरण में प्रदूषण अब भी दिल्ली के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है.

Advertisement

रविवार को दिल्ली में स्मॉग देखने को मिला. वैसे तो थी, लेकिन यमुना नदी के आसपास और रिज के इलाकों में स्मॉग की परत ज़्यादा गहरी रही. स्मॉग से दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर भी कई गुणा बढ़ गया है. बीते कुछ दिनों से नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में प्रदूषण सामान्य से कई गुणा ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की गति बेहद कम होने के चलते प्रदूषित कण एक ही जगह ठहरे हुए हैं. वहीं हवा में मौजूद नमी के चलते यही कण स्मॉग में तब्दील हो रहे हैं जिससे पूरी दिल्ली प्रभावित हो रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने की संभावना है, जिससे स्मॉग और ज्यादा गहरा होगा और जमीन के ज्यादा करीब भी रहेगा, जिससे बुजुर्गों के अलावा उन लोगों के सामने समस्या आएगी, जिन्हें पहले से ही सांस लेने में तकलीफ आ रही है या फिर दमे के मरीज हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक स्मॉग का सबसे ज्यादा असर सुबह और दोपहर को होगा, क्योंकि इसी वक्त प्रदूषण के कण एक जगह जमा होंगे जो कि सेहत के लिए बेहद खतरनाक होगा.

Advertisement

शनिवार को पड़ा था हल्का कोहरा

शनिवार को दिल्ली की सुबह हल्के कोहरे की चादर में लिपटी हुई थी, लेकिन शनिवार सुबह के कोहरे से विजिबिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ा. कोहरे के हल्के होने के कारण सड़क, हवाई और रेल यातायात सामान्य ही रहा. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »