दिल्ली: मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी को बदमाशों ने मारी 8 गोलियां, मौत

दिल्ली के शाहदरा में फायरिंग की घटना में एक बर्तन कारोबारी की मौत हो गई है. वह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, जब दो हमलावरों ने उनपर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि कम से कम 8 राउंड फायरिंग हुई है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

Advertisement
सुनील जैन (बाएं), शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौत (दाएं) सुनील जैन (बाएं), शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौत (दाएं)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर गोली चली. बताया जा रहा है कि 7-8 राउंड फायरिंग हुई और कम से कम चार गोलियां लगी है. बाइक पर आए दो हमलवारों ने हमला किया. पीड़ित बर्तन व्यापारी है और इस हमले में उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौत ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे. डीसीपी ने बताया कि वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. एक बाइक पर आए दो शख्स ने उन्हें गोली मार दी. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, "Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि चार गोलियां लगीं. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है. घटना की जानकारी पुलिस को 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि किसी आपसी रंजिश और लड़ाई के बारे में परिवार ने इनकार किया है, और पुलिस को फिलहाल हमले को कारणों की जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी."

यह भी पढ़ें: दिल्ली: बैक-टू-बैक फायरिंग से दहली राजधानी, "दिल्ली: बैक-टू-बैक फायरिंग से दहली राजधानी, 48 घंटे में चार जगहों पर गोलीबारी

अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)

बदमाशों ने रोक कर मारी गोली

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »