शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन, शादी से पहले पहुंच गए सलाखों के पीछे

दिल्ली के संगम विहार में रोड रेज की घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग गिरफ्तार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन पहुंच गए सलाखों के पीछे (Photo: itg) शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन पहुंच गए सलाखों के पीछे (Photo: itg)

आशुतोष कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

दिल्ली के संगम विहार इलाके में रोडवेज का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. बता दें संगम विहार इलाके का रोडवेज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक कार पर हमला कर रहे हैं. इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच में जुट गईं हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार आरोपी गौरव की शादी कंचन से अगले महीने होने वाली है लेकिन उससे पहले यह रोड रेज का केस हो गया और दोनों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा. नतीजा ये हुआ कि छह आरोपियों समेत बनने वाले दूल्हा दुल्हन भी गिरफ्तार हो गए. दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी लेकिन उससे पहले यह लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

पूरा मामला बीते 23 मार्च का दिल्ली के संगम विहार इलाके के G-ब्लॉक का बताया गया है जहां एक मामूली टक्कर ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी से पहले ही दूल्हा-दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं . पूरे मामले में अगले महीने दूल्हा दुल्हन बनने वाले आरोपियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से एक परिवार कार में सवार होकर कालकाजी जा रहा था, लेकिन रोड डायवर्जन के चलते उनका रास्ता संगम विहार से होकर गुजरा. इसी दौरान एक बाइक से उनकी हल्की टक्कर हो गई. विवाद बढ़ने लगा और गाली गलौज होने लगी और फिर हालत मारपीट में बदल गई.

Advertisement

आरोप है कि बाइक सवार गौरव और उसके साथियों ने कार सवार परिवार पर हमला कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस दौरान अगले महीने गौरव से शादी करने जा रही कंचन भी इस वारदात में शामिल दिखी. उसने भी अपने होने वाले पति का पूरा साथ दिया.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होने लगा और पुलिस को भी जानकारी लग गई. उसके बाद पुलिस इस पूरे मामले में जांच शुरू की. जांच के बाद मामला दर्ज किया गया.दक्षिण दिल्ली जिले के संगर विहार थाने की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें कंचन भी शामिल है. जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.

 बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव और कंचन की अगले महीने शादी होनी थी और उसी को लेकर यह लोग दोनों शॉपिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान यह घटना घट गई.घटना की पुष्टि करते हुए दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया है कि पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है और प छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement