दिल्ली-NCR में Fog+Smog, कई इलाकों में 400 के पार AQI, जानें आपके इलाके में क्या है प्रदूषण का हाल

जनवरी का आखिर तक दिल्लीवालों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार), 23 जनवरी को सुबह अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और सुबह 7 बजे के करीब न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Advertisement
कोहरे और प्रदूषण का सितम कोहरे और प्रदूषण का सितम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर घना कोहरा लौट आया है. आज मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. देर रात के दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धुंध छाने लगी जो सुबह होते-होते और बढ़ गई. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली की हवा बेहद खराब बनी हुई है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया.

Advertisement

कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज, 23 जनवरी सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 377 दर्ज किया गया. वहीं, आनंद विहार 403, बवाना 400, जहांगीरपुरी 415, मुंडका 414, नरेला 406, पंजाबी बाग 409, शादीपुर 406, विवेक विहार 403 और वजीरपुर 424 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया. इसके अलावा नोएडा में औसत एक्यूआई 310 और गाजियाबाद में 320 एक्यूआई मापा गया.

ठंड-शीतलहर और घने कोहरे से नहीं राहत, फ्लाइट्स प्रभावित, पूरे उत्तर भारत के मौसम के लिए IMD का अलर्ट

बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

Advertisement

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

दिल्ली के मौसम का हाल

जनवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है लेकिन दिल्लीवालों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. दिल्ली में आज भी घना कोहरा छाया रहा और सुबह 7 बजे के करीब न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, वीकेंड तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम ही रहने के आसार हैं. रविवार, 28 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, वीकेंड से कोहरे में कुछ राहत मिल सकती है.

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

Delhi weather update

इतनी ठंड की क्या है वजह?

बता दें कि इस सीजन पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. स्काईमेट के मुताबिक, इस लगातार ठंड का मुख्य कारण भारत के उत्तरी भागों पर बहुत मजबूत पश्चिमी जेट स्ट्रीम है. 250-300 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बहुत तेज़ और लगातार गर्जना करने वाली जेट स्ट्रीम दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को ख़त्म नहीं होने दे रही है.

Advertisement

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

जनवरी के आखिरी दिनों में ठंड से मिलेगी राहत

27 जनवरी 2024 को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. जिसका असर सबसे पहले 3 दिनों तक पहाड़ों पर प्रभाव डालेगा और फिर मैदानी इलाकों में अपनी बांहें फैलाएगा. राष्ट्रीय राजधानी इस प्रणाली के हाशिये पर होगी लेकिन फिर भी बारिश की संभावना बनी रहेगी. इससे कड़कड़ाती ठंड पर भी लगाम लग सकती है हालांकि वीकेंड तक ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement