शादी के लिए थी पैसों की जरूरत, इसलिए डिलीवरी कंपनी में की थी लूट...द्वारका लूटकांड का हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में एक डिलीवरी कंपनी में बंदूक की नोक पर लूटपाट के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक दो अंतरराज्यीय लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है, जिसे अपने दोस्त की बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में एक डिलीवरी कंपनी में बंदूक की नोक पर लूटपाट के मामले को सुलझा लिया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने दो अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है, जिसे अपने दोस्त की बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरमीत (31) और योगेश (30) के रूप में हुई है. वे हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 54500 रुपये की नकदी, लूट के दौरान पहने गए कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड हरमीत पहले द्वारका के सेक्टर 19 में स्थित कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था, लेकिन फिलहाल वह बेरोजगार था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली लूटः कम सैलरी और ड्यूटी के वक्त से परेशान था ड्राइवर प्रदीप शुक्ला

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने एक बयान में कहा कि बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत में दोस्त की मदद करने के लिए हरमीत ने अपने साथियों योगेश और गुरुदास के साथ मिलकर योजना बनाई. यह घटना 29 अप्रैल को हुई थी, जब तीन हथियारबंद हमलावरों ने कंपनी के कार्यालय में धावा बोला और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया. इसके बाद करीब 2 लाख रुपये नकद लूटे और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर लेकर भाग गए.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले 28 अप्रैल को बहादुरगढ़ से बंदूक की नोक पर एक मोटरसाइकिल लूटी थी, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था. आरोपियों को 3 मई को देर रात झारोदा कलां के सरस्वती कुंज से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि तीसरा आरोपी गुरुदास, जो हाल ही में हत्या के मामले में रिहा हुआ है ने बंदूक का इंतजाम किया और बाद में लूट का बड़ा हिस्सा, शादी के खर्च के लिए 40000 रुपये ले गया. पुलिस के मुताबिक अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »