स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 400 पन्नों की चार्जशीट

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक बस में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. आरोपियों के खिलाफ POCSO की धारा 6 और BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में हुआ था गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर) परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में हुआ था गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 4 अगस्त को 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO की धारा 6 और BNS के तहत चार्जशीट दाखिल की है. 

दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में यह चार्जशीट दाखिल की. दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में 50 अभियोजन गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. मामले में दिल्ली पुलिस कश्मीरी गेट मेट्रो थाना में FIR दर्ज की गई थी.

Advertisement

घटना चार अगस्त की है. पीड़िता घर से नोएडा आने के लिए बस में सवार हुई थी और परी चौक, ग्रेटर नोएडा पर उतर गई. इसके बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें: 18 घंटे का जाम, पुलिस से झड़प और करोड़ों का नुकसान... रेप की अफवाह से हिंसा तक, जानें LPU कांड की पूरी कहानी

इसके बाद बस में मौजूद संदीप और कुलदीप नाम के आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. यह बस ग्रेटर नोएडा के परी चौक से सेक्टर-63 होते हुए दिल्ली की तरफ आई. करीब 47 किलोमीटर के इस सफर में बस ग्रेटर नोएडा, नोएडा से होते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट तक पहुंची. पीड़िता को आखिरकार कश्मीरी गेट के पास बस से उतार दिया गया और आरोपी बस को तिमारपुर की बस पार्किंग में खड़ा कर वहां से निकल गए.

Advertisement

पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई. उसने आरोपियों को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उस बस की पहचान की, जिसमें वारदात हुई थी. अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »