11 बजे भी घना कोहरा! ट्रैफिक जाम से खूब जूझे दफ्तर जाने वाले लोग

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 11 बजे भी घना कोहरा छाया है. धुंध की वजह से यातायात प्रभावित होता नजर आ रहा है. दफ्तर के लिए निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है.

Advertisement
कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. (File Photo/PTI) कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. (File Photo/PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार, 2 फरवरी की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. 11 बजे तक भी कोहरा कम होता नहीं दिखा. सड़कों पर कम विजिबिलिटी ने यातायात को प्रभावित किया है. इसकी वजह से दफ्तर जा रहे लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आ रही हैं.

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में धुंध फैली है, लेकिन एनसीआर सबसे ज्यादा प्रभावित है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है. इसकी वजह से यातायात प्रभावित होने की आशंका है. आगे कुछ घंटों में विजिबिलिटी और भी खराब होने की संभावना है.

Advertisement

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिकल सोमवार को दिल्ली में सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध रहेगी और कुछ छिटपुट इलाकों में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 2 फरवरी को कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम? यहां करें चेक

कई राज्यों में बारिश की आशंका

दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 3 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा जारी रहेगा. इन राज्यों में हल्की बारिश की भी आशंका है.

कई एयरपोर्ट्स पर विजिबिलिटी जीरो

देश के कई एयरपोर्ट्स पर भी आज विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई. इनमें सरसवा (उत्तर प्रदेश), आगरा (उत्तर प्रदेश), बरेली (उत्तर प्रदेश), हिंडन (उत्तर प्रदेश) से लेकर भटिंडा (पंजाब) तक शामिल हैं.

Advertisement

दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने घने कोहरे वाले कई इलाकों में ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 2 से 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement