राजद्रोह केस: दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगे जफरुल इस्लाम, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ

राजद्रोह मामले में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल नोटिस भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाएगी. सोमवार को स्पेशल सेल के अधिकारी जफरुल इस्लाम को नोटिस देने जाएंगे. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को पूछताछ की इजाजत मिली है.

Advertisement
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफर उल इस्लाम खान (फाइल फोटो) दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफर उल इस्लाम खान (फाइल फोटो)

पूनम शर्मा / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2020,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

  • फेसबुक पर जफरुल इस्लाम ने किया था विवादित पोस्ट
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल नोटिस देकर करेगी पूछताछ
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम से राजद्रोह मामले में पुलिस पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ में शामिल होने के लिए सीआरपीसी की धारा 160 के तहत सोमवार को नोटिस देगी. नोटिस मिलने के अगले दो दिन के अंदर उन्हें स्पेशल सेल की पूछताछ का सामना करना पड़ेगा.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को जफरुल इस्लाम से पूछताछ करने की इजाजत मिली है. हाई कोर्ट ने जफरुल इस्लाम की गिरफ्तारी पर 22 जून तक रोक लगा रखी है. दिल्ली पुलिस को मिल गई है.

Advertisement

जफरुल इस्लाम पर आरोप है कि उन्होंने विवादित और देश को तोड़ने वाला बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद स्पेशल सेल ने राजद्रोह और अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर जफरुल इस्लाम का कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म हो रहा है. एफआईआर में उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है.

शो कॉज नोटिस का जफरुल इस्लाम दे चुके हैं जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट में पिछले हफ्ते हुई सुनवाई में दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया कि को दिए गए शो कॉज नोटिस पर जफरुल इस्लाम ने अपना जवाब सरकार के पास भेज दिया है. हालांकि सरकार की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि जफरुल इस्लाम ने जो जवाब सरकार को दिया उससे सरकार संतुष्ट है या नहीं.

Advertisement

गिरफ्तारी पर 22 जून तक लगी है रोक

हाईकोर्ट ने जफरुल इस्लाम की गिरफ्तारी को लेकर 22 जून तक रोक लगाई है. जफरुल इस्लाम की गिरफ्तारी पर रोक इसी आधार पर दी गई थी कि जांच और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस जब भी उन्हें बुलाएगी, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »