दिल्ली: लोधी कॉलोनी में आग, घर में मां-दो बेटियों की जलकर मौत

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक मां और दो बेटियां शामिल हैं. बीके दत्त कॉलोनी की एक इमारत में लगी आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया. अब पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

Advertisement
आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी. (Image for representation) आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी. (Image for representation)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

साउथ दिल्ली के लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई. आग इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी और इस हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलसकर मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, उन्हें मंगलवार सुबह करीब 10.21 बजे लोधी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीके दत्त कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी. ये हादसा चावला स्वीट्स के सामने बनी एक इमारत में हुआ.

Advertisement

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउज़र और एक ब्रीथिंग अपैरेटस टेंडर को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. 

एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में लगी थी और उसने देखते ही देखते ये फैल गई. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. तीसरी मंजिल पर तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए. आग की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह 11.10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इसके बाद, दोबारा आग न भड़के, इसके लिए कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.

Advertisement

मृतकों की पहचान सामने आई

मरने वालों की पहचान आकांशा शर्मा (40 साल), आराध्या शर्मा (जिन्हें मित्जी के नाम से भी जाना जाता है- 12 साल) और मिहिका शर्मा (जिन्हें रित्जी के नाम से भी जाना जाता है- 8 साल) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि आकांक्षा शर्मा 2020 से मेंटल हेल्थ की बीमारी का इलाज करा रही थीं.

यह भी पढ़ें: कानपुर-इटावा हाईवे पर खौफनाक हादसा: डिवाइडर से टकराते ही आग का गोला बनी कार, दो दोस्त जिंदा जले

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के समय, उनके पति मोहित शर्मा (एक वकील) समेत परिवार के दूसरे सदस्य दूसरी मंजिल पर मौजूद थे. डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम ने मौके का मुआयना किया. अभी तक किसी गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है. आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है और आगे की जांच के बाद बताया जाएगा. परिवार को जानकारी दे दी गई है और लोकल अधिकारी उन्हें मदद की पेशकश कर रहे हैं. जांच आगे बढ़ने पर और अपडेट दिए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »