दोस्ती, नशीली फ्रूटी और फिर लूट... ISBT पर यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट ISBT पर नशीली फ्रूटी पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से गोलियां और चोरी का सामान मिला है.

Advertisement
कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाला शातिर दबोचा गया (Representative Image/File) कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाला शातिर दबोचा गया (Representative Image/File)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) पर यात्रियों को नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटने वाले एक शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कई साल से इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था. सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई. आरोपी के पास से नशीली गोलियां, फ्रूटी के पैक और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है.

Advertisement

आरोपी की पहचान फिलिप उर्फ विक्की के रूप में हुई है. आरोपी बस अड्डों पर दूसरे राज्यों से आए यात्रियों से दोस्ती करता था और फ्रूटी में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाता था, जिससे पीड़ित बेहोश हो जाता था.

बेहोश होने के बाद आरोपी सोने की चेन, घड़ी, पर्स और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था.

जब्त की गईं संदिग्ध वस्तुएं

दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और FRS यानी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपी की पहचान की. आरोपी के पास से 4 फ्रूटी टेट्रा पैक, 30 लोराजेपाम की गोलियां, चोरी का पर्स, घड़ी और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए गए.

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 21 साल से इसी तरीके से वारदात करता आ रहा था. उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में पहले से भी ऐसे 4 मामले दर्ज हैं.

Advertisement

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बना चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »