दिल्ली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे जम्मू से आए मजदूर, लोगों से मांग रहे मदद

लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अब भी पैदल चलने को मजबूर हैं. आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन मजदूरों को जरूरी सुविधाओं के लिए दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है. जम्मू से पैदल दिल्ली तक आए मजदूर अब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर तक का सफर पैदल तय करेंगे.

Advertisement
प्रवासी मजदूरोें के साथ आज तक की खास बातचीत प्रवासी मजदूरोें के साथ आज तक की खास बातचीत

प्रशस्त‍ि शांडिल्य

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2020,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

जम्मू और कश्मीर से दिल्ली आए मजदूरों को अब पैदल यात्रा करनी पड़ रही है. आग उबलती गर्मी में भूख से लाचार मजदूरों को पैदल ही निकलना पड़ रहा है, क्योंकि पैसे खत्म हो गए हैं. आज तक के साथ मजदूरों ने अपनी आपबीती साझा की.

रविवार को एक मजदूर ने आपबीती बताते हुए कहा कि श्रीनगर से मजदूर 16 मई को निकले और बनिहाल पहुंचे. वहां 4 दिनों तक मजदूरों को इंतजार करना पड़ा. फिर जम्मू में 1800 का टिकट लिया. अब सारे पैसे खत्म हो गए हैं. जब दिल्ली पहुंचे तो मजदूरों को बताया गया कि योगी सरकार मजदूरों को वापस भेजने का इंतजाम कर रही है. वो इंतजाम अभी दिख नहीं रहा है.

मजदूरों ने कहा कि अगर बस नहीं मिली तो पैदल ही यात्रा पर निकल पड़ेंगे. उधर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पैदल मजदूरों की एंट्री पर रोक लगाई है. यूपी बॉर्डर में अवैध गाड़ी से आने वाले लोगों की और पैदल आने वाले लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी. उन्हें सरकारी इंतजाम से ही राज्य में एंट्री मिलेगी.

Advertisement

गर्मी, भूख और लाचारी से बेबस लोग इसी आस में आगे बढ़ रहे हैं कि वह अपने घर जरूर पहुंच पाएंगे. प्रवासी मजदूर पैसे और खाने-पीने की कमी से जूझ रहे हैं. लोगों से उन्हें मदद भी मांगनी पड़ रही है.

ये कैसी मजबूरी है....आखिर ये कैसा वक़्त है ...
भूख ,गर्मी और लाचारी से विवश प्रवासी मजदूर राह चलते लोगों से खाना मांगने पर मजबूर हो गए हैं....ना जेब में रुपये हैं ...ना खाने को खाना है ....और बस चलते जाना है.. की
अन्य :

मजदूर पैदल ही मिर्जापुर जाने के लिए तैयार हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मजदूर जमा हुए हैं. इन मजदूरों के पास न ही पैसे हैं, न हीं खाने-पीने के सामान. ऐसे में लोगों से मदद मांगना मजदूरों की मजबूरी बन गई है.

कुछ ऐसी ही परेशानियों से रोहतक से आई हुई महिलाएं जूझ रही हैं. वे रोहतक से अपने बच्चों के साथ दिल्ली पैदल चलकर आई हैं. महिलाओं के छत्तीसगढ़ तक पैदल सफर करना है.

Advertisement

रास्ते में पुलिस से बचने के लिए मजदूरों ने झाड़ियों में छुपकर यात्रा की है. मजदूरों के पास पैसे खत्म हो गए हैं, ऐसे में वे लोगों से आर्थिक मदद मांग रहे हैं. सरकार से मजदूर अपील भी कर रहे हैं कि उन्हें घर भेज दिया जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »