डेंगू-चिकनगुनिया पर राजनीति नहीं, काम करे दिल्ली सरकारः जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने राजधानी दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया की बढ़ रही मरीजों की संख्या पर हुई अहम बैठक के बाद कहा कि इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जनवरी महीने से इस विषय पर बैठक कर रहे हैं.

Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा

केशव कुमार / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने राजधानी दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया की बढ़ रही मरीजों की संख्या पर हुई अहम बैठक के बाद कहा कि इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जनवरी महीने से इस विषय पर बैठक कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बीते दिनों हमने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को बुलाया था कि से जो भी मदद चाहिए हमें बताइए. हम हर मदद करने के लिए तैयार हैं. अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाया. इसके अलावा हमने एनडीएमसी और एमसीडी के अफसरों को भी बुलाकर निर्देश दिए हैं.

Advertisement

कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री को देखना है कि अफसरों से कैसे काम लेना है. हम तो आज भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता कि दिल्ली सरकार के मंत्री कहां हैं? लेकिन दिल्ली सरकार को इस वक्त राजनीति करने की जगह काम करना चाहिए.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि ऐसे वक्त में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »