दिल्ली: छत पर एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे 2 दोस्त, नीचे गिरने से दोनों की मौत

दिल्ली के गीता कॉलोनी दो दोस्त मजाक-मजाक में छत से गिर गए. आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसके पहले ही दोनों की मौत हो गई. 

Advertisement
दिल्ली में छत से गिरने से दो दोस्तों की मौत दिल्ली में छत से गिरने से दो दोस्तों की मौत

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 24 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST
  • छत पर एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे 2 दोस्त
  • अचानक नीचे गिरने से दोनों की मौत
  • दिल्ली के गीता कॉलोनी का है मामला

जरा सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है. जी हां, ऐसा ही एक मामला दिल्ली में देखने को मिला, जहां पर दो दोस्त मजाक-मजाक में छत से गिर गए. आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसके पहले ही दोनों की मौत हो गई. 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, यह पूरा मामला गीता कॉलोनी का है. जहां फैक्ट्री में काम करने वाले दो दोस्त फैक्ट्री की ही छत पर खाना खाने गए थे. इस दौरान वो एक दूसरे से हंसी मजाक करने लगे. इस बीच एक दूसरे को गुदगुदी करते हुए दोनों अचानक छत से नीचे गिरे गए. नीचे गली में गिरते ही दोनों दोस्तों की मौत हो गई. बता दें कि छत की चारदीवारी नहीं थी. मृतकों की पहचान शफीक व शकील के रूप में हुई है. 

Advertisement

दोनों अच्छे दोस्त थे

पुलिस के मुताबिक, शफीक परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था. उसके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं. जबकि शकील भी उनके घर के पास ही अपने परिवार के साथ रहता था. दोनों अच्छे दोस्त थे. 

मामले की जांच जारी 

बता दें कि शफीक और शकील दोनों ही मुकेश दुआ नाम के व्यापारी की फैक्ट्री में काम करते थे. इस फैक्ट्री में रेडीमेड गारमेंट का काम होता है. फैक्ट्री की छत पर सिर्फ सीढ़ियों के लिए दरवाजा लगा हुआ है, छत की चारदीवारी नहीं है. आज दोनों दोस्त मजाक करते हुए छत पर जा पहुंचे. इस दौरान वे छज्जे के पास आ गए और अनियंत्रित होकर एक साथ नीचे गली में जा गिरे. फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »