सरेआम फायरिंग से दहली दिल्ली! अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक बदमाशों का आतंक, एक की मौत

दिल्ली में मंगलवार शाम दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं से सनसनी फैल गई. अमर कॉलोनी इलाके में 17 वर्षीय साहिल को मामूली कहासुनी के बाद फूड पॉइंट पर कनपटी में गोली मार दी गई. घायल युवक का AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. वहीं, खजूरी खास इलाके में 23 वर्षीय राजा मेवाती उर्फ अक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
खजूरी खास और अमर कॉलोनी में हुई वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है (Photo- Social Media) खजूरी खास और अमर कॉलोनी में हुई वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है (Photo- Social Media)

हिमांशु मिश्रा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने मंगलवार शाम को दो अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया. साउथ दिल्ली के वीआईपी इलाके अमर कॉलोनी में जहां महज कुर्सी छू जाने के विवाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी गई, वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक 23 साल के युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. 

Advertisement

दोनों ही मामलों में आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

अमर कॉलोनी में मामूली बहस पर फायरिंग

पहली वारदात दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, शाम 7:54 बजे पीसीआर को अमर कॉलोनी के एक फूड पॉइंट पर फायरिंग होने की सूचना मिली. शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, साहिल जब अपनी दोस्त के साथ खाना खा रहा था, तभी वहां से कुछ लड़कों का एक ग्रुप गुजरा. गुजरते वक्त एक लड़के का पैर साहिल की कुर्सी से छू गया, जिस पर साहिल ने आपत्ति जताई. 

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इसके बाद आरोपी लड़के वहां से चले गए, लेकिन महज 4-5 मिनट बाद वे वापस लौटे. उनमें से एक लड़के ने आव देखा न ताव, सीधे साहिल की कनपटी पर पिस्तौल सटाई और एक राउंड फायर कर दिया. गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गए.

Advertisement

वारदात के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में साहिल को पास के मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उसे एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, साहिल इस समय बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. उसकी हालत बेहद नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है. 

खजूरी खास में गोली मारकर हत्या

वहीं दूसरी वारदात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास की है, जहां 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि घायल युवक को पीसीआर वैन के जरिए तुरंत जेपीसी (JPC) अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 23 वर्षीय राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब के रूप में हुई है.

खजूरी खास थाना पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर कई टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »