दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, जरूरत हुई तो बाजार किए जा सकते हैं बंद: सत्येंद्र जैन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अटकलें बढ़ गई थीं. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं होगा. यहां इसकी कोई जरूरत नहीं है.

Advertisement
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो-PTI) स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत
  • दिल्ली में टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया जा रहा है जोर

दिल्ली में कोरोना विस्फोट से जबरदस्त दहशत है. संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं. आलम ये है कि दिल्ली में हर घंटे कोरोना से करीब 4 मौत हो रही है. राजधानी में बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली और केंद्र सरकार इलाज के पूरे इंतजाम करने में लगी है. आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों के इंतजाम किए जा रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अटकलें बढ़ गई थीं. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं होगा. यहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. कुछ स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. अभी अधिकतम टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसकी संख्या और बढ़ पाएगी.

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का विस्फोट बेकाबू हो रहा. आंकड़ों ने रफ्तार पकड़ ली है. मौत के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. दहशत और मुश्किलों का दौर लौट आया है. हालात बेकाबू होते देख गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चे पर उतर आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कमान संभाल ली है. कोरोना से जंग में दिल्ली का पूरा सिस्टम एक बार फिर एक्शन में है.

कोरोना से जंग में दिल्ली को पहले कामयाबी मिली थी. आंकड़े लगातार नीचे गिरते गए, लेकिन अब तस्वीरें बेहद डरा दने वाली दिखने लगी हैं. एक हफ्ते में दिल्ली में मौत का आंकड़ा देखिए-

Advertisement

10 नवंबर- 83
11 नवंबर-  85
12 नवंबर-  104
13 नवंबर-  91
14 नवंबर-  96
15 नवंबर-  95
16 नवंबर-  99
17 नवंबर-  99

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »