दिल्लीः कांग्रेसियों ने फूंका केजरीवाल का 30 फीट ऊंचा पुतला

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वरूप नगर भलस्वा आदि इलाकों में बीते तीन साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. सड़क, सीवर से लेकर सभी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं. 

Advertisement
कांग्रेसियों ने अरविंद केजरीवाल और मंत्री सतेंद्र जैन का विशालकाय पुतला फूंका कांग्रेसियों ने अरविंद केजरीवाल और मंत्री सतेंद्र जैन का विशालकाय पुतला फूंका

नंदलाल शर्मा / अंकित यादव

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:37 AM IST

दिल्ली की राजनीति में रोजाना नए दांव पेंच देखने को मिलते हैं. रविवार को बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में कांग्रेसियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सतेंद्र जैन का विशालकाय पुतला फूंक दिया. दावा है कि ये अब तक का केजरीवाल का सबसे बड़ा पुतला है.

अधूरे कार्यों से परेशान स्थानीय

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वरूप नगर भलस्वा आदि इलाकों में बीते तीन साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. सड़क, सीवर से लेकर सभी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं.  

Advertisement

बताया गया कि दिल्ली सरकार के मुताबिक यहां विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं दिख रहा है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई.

30 फीट से ऊंचा पुतला

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव पर बादली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. पुतले की ऊंचाई 30 फीट से ज्यादा थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »