तारीख वही, टाइमिंग नई... रामलीला मैदान में अब इस समय होगा दिल्ली के नए CM का शपथ ग्रहण

दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पहले बताया जा रहा था कि कार्यक्रम 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे होगा, लेकिन अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक अब शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे होगा.

Advertisement
रामलीला मैदान में दिल्ली के नए सीएम के शपथग्रहण की तैयारी. रामलीला मैदान में दिल्ली के नए सीएम के शपथग्रहण की तैयारी.

पीयूष मिश्रा

  • ,
  • 18 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की टाइमिंग बदल गई है. पहले जहां 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होना था तो वहीं अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना निश्चित हुआ है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय जरूर बदला गया है, लेकिन तारीख वही है. यानी अब दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अब 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन के लिए स्थान (रामलीला मैदान) तय कर लिया गया है. हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि कल (19 फरवरी) होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

कल रात से बंद हो जाएंगे रामलीला मैदान के रास्ते

बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे. सिर्फ वीवीआईपी गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी वाले नेता भी रामलीला मैदान पहुंचेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे. सभी केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए नेताओं को भी बुलाया गया है. 

Advertisement

शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे 50 फिल्मी सितारे

रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम होगा. कैलाश खैर की प्रस्तुति होगी. फिल्मी सितारे अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खैर सहित 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे. रामलीला मैदान में मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी सहित एक दर्जन उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जा रहा है.

लाडली बहनों सहित 30 हजार अतिथियों को न्योता

समारोह में दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से तैनात दूसरे राज्यों से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है. लाडली-बहनों को भी बुलाया जाएगा. इसके अलावा किसानों को भी बुलाया जाएगा. करीब 30 हजार अतिथियों को न्योता दिया जा रहा है. NDA के घटक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा.

दिल्ली CM की रेस में ये नाम

प्रवेश वर्मा

> दिल्ली के सीएम रेस में ​जो नाम हैं, उनमें प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं. जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया. 

आशीष सूद

दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद के नाम की भी चर्चा है, जो केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement

रेखा गुप्ता

महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

विजेंदर गुप्ता

रोहिणी विधायक विजेंदर गुप्ता के नाम की भी चर्चा चल रही है, जो दिल्ली बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

सतीश उपाध्याय

मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं, जो पार्टी के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

जितेंद्र महाजन

वैश्य समुदाय से आने वाले ओर आरएसएस के एक मजबूत प्रतिनिधि जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं.

शिखा रॉय

शिखा रॉय, जिन्होंने ग्रेटर कैलाश में AAP के सौरभ भारद्वाज को हराकर जीत हासिल की, कथित तौर पर एक और प्रमुख महिला चेहरा हैं जिन पर विचार चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »