बॉडी कैमरे लगाकर प्रदर्शनकारियों पर नजर... CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह!

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच ड्रोन के जरिए कुछ इलाकों में निगरानी की जा रही है. दिल्ली पुलिस के जवान इस प्रदर्शन में बॉडी कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

Advertisement
लगभग 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती (Photo: PTI) लगभग 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. लगभग 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान निगरानी के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है, जो अंधेरे में भी काम करते हैं. इसका उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करना है ताकि पुलिस पर लगे आरोपों का वीडियो सबूत के जरिए जवाब दिया जा सके. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और मेट्रो स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Advertisement

शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है. इस प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती है.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने बॉडी कैमरे के इस्तेमाल का निर्णय लिया है. ये बॉडी कैमरे अंधेरे में भी काम करते हैं. दिल्ली पुलिस बॉडी कैमरे के जरिए प्रदर्शनकारियों पर निगरानी करने वाली है. 

बॉडी कैमरे के इस्तेमाल को लेकर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यह कैमरे उनकी और दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए हैं. उनका कहना है कि हाथापाई की स्थिति में दिल्ली पुलिस पर तमाम आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में, ये बॉडी कैमरे साबित करेंगे कि पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया है. यह बॉडी कैमरे सब कुछ रिकॉर्ड करेंगे. 

Advertisement

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ही जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस पर तमाम आरोप लगे थे. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने उसके बाद से हर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरे का इस्तेमाल शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें: 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 75 ट्रेनें रद्द, इन रास्तों पर बैरिकेडिंग... CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक!

इसका मकसद प्रदर्शन के दौरान होने वाली घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग रखना है, जिससे पुलिस पर अगर किसी तरह का कोई आरोप लगे तो पुलिस वीडियो सबूत के जरिए अपना पक्ष पेश कर सके.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा 57 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »