जब केजरीवाल ने मंच से मांगा PM मोदी का आशीर्वाद, बोले- केंद्र के साथ मिलकर करेंगे काम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था. वह नहीं आ सके, शायद वह किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त हैं.

Advertisement
Delhi CM Swearing-in Ceremony (PTI Photo) Delhi CM Swearing-in Ceremony (PTI Photo)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

  • तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने केजरीवाल
  • केजरीवाल के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने 2013 में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था. केजरीवाल ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीत की हैट्रिक लगाई है.

Advertisement

केजरीवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्यों ने भी शपथ ली. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम् के साथ की. उन्होंने कहा कि चुनाव में बुरा कहने वालों को माफ किया. अब केंद्र सरकार के साथ मिलकर जनता के लिए काम करूंगा.

पीएम का आशीर्वाद चाहता हूंः केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था. वह नहीं आ सके, शायद वह किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त हैं. मैं दिल्ली को विकसित करने और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय सरकार से आशीर्वाद लेना चाहता हूं.

केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों को वोट दिया, लेकिन आज से मैं सबका मुख्यमंत्री हूं. मैं AAP, भाजपा, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों का भी मुख्यमंत्री हूं. मैंने कभी किसी का यह कहकर काम नहीं रोका कि तुम भाजपा से हो या कांग्रेस के हो, तो मैं तुम्हारा काम नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि हम केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. आप किसी भी पार्टी या धर्म के हों, काम हो तो मेरे पास आ जाना. देश में दिल्ली से नई राजनीति की शुरुआत हुई है. दिल्ली मॉडल अब देश में दिख रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »