LIVE: 'मुझे फुटबॉल की तरह फेंका...' AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दिल्ली पुलिस पर आरोप, इंडिया गेट पर जमकर प्रदर्शन

LIVE: दिल्ली के इंडिया गेट के पास आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन 'ASAP' के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को बीच सड़क पर घेर लिया. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने 'वोट टोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे भी लगाए.

Advertisement
AAP कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारे लगाए. (Photo- ITGD) AAP कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारे लगाए. (Photo- ITGD)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. आम आदमी पार्टी और उसके छात्र संगठन 'ASAP' के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान आप कार्यकर्ता उन बसों पर चढ़ गए जिनमें प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा रहा था.

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की. 'आप' कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को बीच सड़क पर ही घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. 

Advertisement

हालात पर काबू पाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है.

दूसरी तरफ जंतर-मंतर भी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. आप नेता सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने बताया, 'वो (पुलिस) मुझे उठाकर ऐसे फेंक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं... यहां इतनी बड़ी पुलिस फोर्स है, फिर भी वो अपने ही ACP के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं कर रहे हैं, न ही ACP को अरेस्ट कर रहे हैं.'

इंडियन यूथ कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक भी प्रोटेस्ट मार्च निकाला. इस दौरान उनके हाथ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे वाले पोस्टर नजर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »