CCTV लगाकर अपने विधायकों की निगरानी करें केजरीवाल: कांग्रेस

शर्मिष्ठा ने कहा है कि विधायकों पर जिस तरह के आरोप लग रहे हैं, अरविंद केजरीवाल को अपने विधायकों के घर पर सीसीटीवी टीवी कैमरे लगवाने चाहिए ताकि उनकी निगरानी हो सके.

Advertisement
शर्मिष्ठा मुखर्जी शर्मिष्ठा मुखर्जी

स्‍वपनल सोनल / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST

कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के तमाम विधायकों पर जमकर हमला बोला है. शर्मिष्ठा ने मंगलवार को कहा कि आए दिन 'आप' के विधायक महिला उत्पीड़न के मामले में जेल जा रहे हैं, इससे ज्यादा शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती है.

शर्मिष्ठा ने कहा है कि विधायकों पर जिस तरह के आरोप लग रहे हैं, को अपने विधायकों के घर पर सीसीटीवी टीवी कैमरे लगवाने चाहिए ताकि उनकी निगरानी हो सके.

Advertisement

केजरीवाल ने विधायकों को दी हिदायत
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने विधायकों को अपने घर और दफ्तरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी है. सीएम का तर्क है कि ऐसा करने से विधायकों पर झूठा इल्जाम लगने की स्थि‍ति में तर्क के साथ सबूत पेश किए जा सकेंगे.

कई विधायक फंस चुके हैं उत्पीड़न के केस में
के विधायक सोमनाथ भारती से लेकर मनोज कुमार तक महिला उत्पीड़न के मामलों में फंस चुके हैं. हाल ही पार्टी कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या मामले में भी पार्टी के नेता शरद चौहान आरोपी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement