नोटबंदी से साउथ एमसीडी को करोड़ों का घाटा- कांग्रेस

टोल-टैक्स की वसूली तो लंबे वक्त तक बंद रही लेकिन दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान जिसमें उसने कम टैक्स वसूली की बात की है जिसका सीधा असर साउथ एमसीडी की माली हालत पर पड़ेगा.

Advertisement
नोटबंदी का असर नोटबंदी का असर

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

साउथ एमसीडी में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि नोटबंदी के बाद से साउथ एमसीडी को करोड़ों का घाटा हुआ है. फरहाद सूरी ने ये आरोप बजट पर बहस के दौरान दिए गए उनके भाषण के दौरान लगाए. फरहाद सूरी बोले कि विभिन्न पदों में नोटबंदी के बाद से कम राजस्व प्राप्ति के कारण एसडीएमसी को लगभग 600 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, सूरी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद से टोल-टैक्स, नई प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री, वन टाइम पार्किंग चार्ज में भी कमी आई है.

Advertisement

टोल-टैक्स की वसूली तो लंबे वक्त तक बंद रही लेकिन की तरफ से जारी किए गए बयान जिसमें उसने कम टैक्स वसूली की बात की है जिसका सीधा असर साउथ एमसीडी की माली हालत पर पड़ेगा. दरअसल दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग नई गाड़ियों की खरीद पर एमसीडी को वन टाइम पार्किंग चार्ज देता है लेकिन नोटबंदी के बाद से कारों की सेल गिरने से उसमें कमी आने की संभावना कांग्रेस ने जताई है.

हालांकि सत्तापक्ष का कहना है कि भले ही इन मदों में उसके पास कम पैसा आया है लेकिन नोटबंदी के दौरान हाउस टैक्स में बड़ी संख्या में लोगों ने टैक्स जमा किया है जिसका फायदा भी को ही मिलेगा. आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से साउथ एमसीडी में लगभग 100 करोड़ रुपए संपत्ति कर के तौर पर जमा हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement