दिल्ली: CM केजरीवाल का परिवहन मंत्री को निर्देश, होम गार्ड को बस मार्शल के रूप में करें तैनात

सीएम ने लिखा है कि न केवल होम गार्डों को बस मार्शल के रूप में शीघ्रता से तैनात किया जाए, बल्कि बस मार्शलों की संख्या में भी कोई कमी नहीं की जाए. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और प्रत्येक दिल्लीवासी की बेहतरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल-फाइल फोटो अरविंद केजरीवाल-फाइल फोटो

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जब तक बस मार्शल के रूप में होम गार्ड की नियुक्ति और तैनाती नहीं हो जाती, तब तक मौजूदा बस मार्शल को जारी रखा जाए ताकि महिलाओं की सुरक्षा से समझौता न हो. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले बस मार्शलों के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री आशीष कुंद्रा (प्रधान सचिव-सह-आयुक्त परिवहन) और आशीष वर्मा (प्रधान सचिव वित्त) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया, जिन्होंने बस मार्शलों को भुगतान में देरी की.

सीएम ने लिखा है कि न केवल होम गार्डों को बस मार्शल के रूप में शीघ्रता से तैनात किया जाए, बल्कि बस मार्शलों की संख्या में भी कोई कमी नहीं की जाए. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और प्रत्येक दिल्लीवासी की बेहतरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »