नागरिकता एक्ट पर जामिया के छात्रों का आक्रोश, मेट्रो स्टेशन पर एंट्री खुली

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी इस एक्ट को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ऐसे में एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की सलाह के बाद एंट्री और एक्जिट को बंद कर दिया गया है.

Advertisement
ब्रेकिंग ब्रेकिंग

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी इस एक्ट को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. दिल्ली में लोग सड़कों पर उतरकर एक्ट पर अपना विरोध जता रहे हैं.

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं. उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है.

Advertisement

ऐसे में एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की सलाह के बाद एंट्री और एक्जिट को बंद कर दिया गया. साथ ही संसद मार्ग से टॉलस्टॉय मार्ग के बीच के ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है.

हालांकि, अब दोनों मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए हैं.

इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया है. उन्होंने कहा, 'मैं जामिया मिलिया इस्लामिया के उत्साही छात्रों पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जो भारतीय संविधान, भारत के विचार की रक्षा करने और नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में संसद की ओर मार्च करने के लिए इकट्ठा हुए थे.'

जानकारी के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी से लेकर संसद तक मार्च का आह्वान किया था, लेकिन इससे पहले कि छात्र आगे बढ़ते, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. पुलिस और छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई छात्र घायल हुए हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »