सूट-बूट में आए बदमाश... चोरी कर ले गए आधा किलो सोना, देखें ज्वेलरी शोरूम का CCTV फुटेज

वारदात का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि श्रीराम ज्वैलरी शोरूम का स्टाफ अपनी-अपनी जगहों पर बैठा हुआ है. शोरूम में दो महिला ग्राहक भी बैठी हुई हैं जो ज्वेलरी देख रही हैं. तभी एक-एक तीन बदमाश दुकान में दाखिल होते हैं. तीन में दो अपना मुंह कपड़े से ढके हुए हैं और हेलमेट भी पहने हुए हैं.

Advertisement
480 ग्राम सोना लूट ले गए चोर (Screengrab). 480 ग्राम सोना लूट ले गए चोर (Screengrab).

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

दिल्ली के जंगपुरा में 25 करोड़ की चोरी के ठीक एक दिन बाद समयपुर बादली इलाक में ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट का CCTV फुटेज सामने आया है. घटना 27 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई थी. डेढ़ मिनट में तीन बदमाश हथियार की दम पर शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए.

वारदात का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि श्रीराम ज्वैलरी शोरूम का स्टाफ अपनी-अपनी जगहों पर बैठा हुआ है. शोरूम में दो महिला ग्राहक भी बैठी हुई हैं जो ज्वेलरी देख रही हैं. तभी एक-एक तीन बदमाश दुकान में दाखिल होते हैं. तीन में दो अपना मुंह कपड़े से ढके हुए हैं और हेलमेट भी पहने हुए हैं. तीसरा केवल कपड़े से मुंह को बांधे हुए है. 

Advertisement

सूट पहन कर आए थे चोर

तीन में दो सूट पहने हुए हैं. एक के पास बैग है. शोरूम में अंदर आने के बाद वह हथियार निकाल कर लोगों पर तान देते हैं. बंदूकें देख स्टाफ और महिलाओं की सिट्टी-पिट्टी गोल हो जाती है. बदमाश शोरूम के पुरुष स्टाफ को चांटा मारते हैं. पास ही बैठी युवती पर भी हाथ उठाते हैं. इसके बाद ज्वेलरी के बॉक्सों को अपने बैग में भरना शुरु कर देते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बदमाश बड़े ही आराम से शोरूम से बाहर निकले जाते हैं. बाइक पर बैठते हैं और फरार हो जाते हैं. 

480 ग्राम सोना चोरी

पुलिस के मुताबिक, बदमाश दुकान से 480 ग्राम सोना चोरी करके ले गए हैं. डीसीपी आउट नॉर्थ के मुताबिक बाइक से फरार होने के दौरान बदमाशों ने हवा में फायर भी किया था.

Advertisement

देखें वीडियो...

25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ

इससे पहले सोमवार (25 सितंबर) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा की ज्वेलर्स शॉप में करोड़ों की चोरी हुई थी. शोरूम मालिकों के मुताबिक चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था. जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था, वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है.

शोरूम मालिक ने बताया था कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी.

जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी. कटी हुई छत की वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे. हालांकि इस घटना का अबतक कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »