दिल्ली में बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने किया सुसाइड

दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कुछ देर बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. महिला को उसके घर के पास ही कनपटी पर गोली मारी गई थी. आरोपी ने खुद को देसी तमंचे से गोली मारी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
रेनू गोयल और आशीष (file photo). रेनू गोयल और आशीष (file photo).

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

राजधानी दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सामने आया है कि आरोपी और महिला एक दूसरे को पहले से जानते थे. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के डाबरी पुलिस थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि 42 साल की रेनू गोयल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड को रेनू के घर के पास ही अंजाम दिया गया था.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था आरोपी

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया था कि हमलावर पैदल आया था और गोलीकांड को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला था. पुलिस ने रेनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया था और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया था. 

आरोपी ने किया सुसाइड

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी. इसके बाद पुलिस आरोपी युवक आशीष के घर के इलाके में पहुंची थी. पुलिस आशीष के घर पहुंची. अंदर जाकर देखा तो आशीष घर के टेरेस पर मरा हुआ पड़ा था. उसने देसी तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. पुलिस ने उसका शव भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने बताया कि आशीष की उम्र 23 साल की थी. 

Advertisement

एक-दूसरे को जानते थे आशीष और रेनू

पुलिस के मुताबिक, आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से जानते थे. दोनों एक ही जिम में जाया करते थे, वहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी. पुलिस का कहना है कि रेनू के पति का प्रॉपर्टी का काम है और उनके तीन बच्चे हैं. केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »