दिल्ली: केजरीवाल के घर के बाहर पार्षदों ने किया प्रदर्शन, CM के लिए भेजी चूड़ि‍यां

बीजेपी ने ये प्रदर्शन फंड जारी करने और निगम में दखल नहीं देने की मांग को लेकर किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक भी हुई. बाद में कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Advertisement
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

लव रघुवंशी / कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

दिल्ली में बुधवार सुबह बीजेपी ने सीएम केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया. तीनों नगर निगमों के मेयर और तमाम पार्षद बैनर-पोस्टर के साथ सीएम केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करने लगे.

बीजेपी ने ये प्रदर्शन फंड जारी करने और में दखल नहीं देने की मांग को लेकर किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक भी हुई. बाद में कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बीजेपी की मांग है कि दिल्ली सरकार एमसीडी में चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करे और निगम के कामों में दखल देना बंद करे.

Advertisement

बीजेपी का आरोप है की दिल्ली सरकार के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, साथ ही काम न करने का झूठा आरोप लगा रही है. सीएम द्वारा पार्षदों को मिलने का समय नहीं देने पर बीजेपी की महिला पार्षदों ने सुरक्षा गार्ड्स को चूड़ियां थमाईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement