2 करोड़ का सोना लेकर IGI एयरपोर्ट पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक, कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 1.8 करोड़ रुपये कीमत के 1.346 किलो सोने के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी जेद्दा से दिल्ली पहुंचा था और उसे आगे ढाका जाना था. 12 सितंबर को टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में CISF ने उसे रोका. तलाशी में अंडरगारमेंट में छिपाए तीन कैप्सूल मिले, जिनमें सोने का केमिकल पेस्ट था.

Advertisement
सोने के साथ बांग्लादेशी हुआ गिरफ्तार. (Photo: Representational ) सोने के साथ बांग्लादेशी हुआ गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कस्टम्स अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो करीब 1.8 करोड़ रुपये कीमत का 1.346 किलो सोना केमिकल पेस्ट के रूप में अंडरगारमेंट में छिपाकर ले जा रहा था. आरोपी जेद्दा से दिल्ली पहुंचा था और यहां से उसे ढाका जाना था.

Advertisement

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह कार्रवाई 12 सितंबर को टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में की गई. CISF के जवानों ने यात्री की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसे रोककर उसकी बारीकी से जांच की. तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट में छिपाकर रखे गए तीन अंडाकार कैप्सूल बरामद हुए. इन कैप्सूल में सोने का केमिकल पेस्ट भरा हुआ था.

बरामद सोने की कीमत है 1.8 करोड़ रुपये
बयान के अनुसार पैकेजिंग समेत तीनों कैप्सूल का कुल वजन करीब 1,596 ग्राम था. यात्री को विमान से उतारकर एयरपोर्ट पर कस्टम्स प्रिवेंटिव (शिफ्ट) के अधिकारियों के पास ले जाया गया. इसके बाद कैप्सूल से सोने का पेस्ट निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस प्रक्रिया के बाद कुल 1,346 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिससे सोने की दो छड़ें तैयार की गईं. बरामद सोने की कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान यात्री ने कथित तौर पर बताया कि उसे यह सोना एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में ही किसी व्यक्ति को सौंपना था. इसके बाद कस्टम्स ने सोना जब्त कर लिया और आरोपी को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »