Agnipath Scheme Protest: बिहार में हुई हिंसा का दिल्ली तक असर, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा!

दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन इन दिनों लगभग खाली दिख रहा है. कारण है बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहा हिंसक प्रदर्शन. बिहार में लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में कई ट्रेनों को टारगेट किया है, जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं.

Advertisement
आनंद विहार रेलवे स्टेशन आनंद विहार रेलवे स्टेशन

मनीष चौरसिया

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST
  • अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन
  • बिहार में कई ट्रेनों को किया गया है टारगेट
  • कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में हिंसक प्रदर्शन का असर अब दिल्ली पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है. दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन अमूमन यात्रियों से खचाखच भरा रहता है. दिवाली और छठ के समय तो स्थिति ऐसी होती है कि स्टेशन के अंदर प्रवेश करने के लिए एक किलोमीटर तक की लाइन लग जाती है. लेकिन जब से बिहार में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया.

Advertisement

हालात ऐसे हैं मानो लॉकडाउन लग गया हो. दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ही बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेन जाती है, लेकिन हिंसा के बाद जिस तरह से ट्रेनें लगातार कैंसिल हो रही हैं, उसकी वजह से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से लेकर प्लेटफॉर्म तक इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे हैं.

सामान्य परिस्थिति में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हर रोज बिहार के लिए 20 से 22 ट्रेनें रवाना होती हैं. लेकिन अकेले सोमवार को ही सुबह 11 बजे तक पांच ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं. रविवार तो 11 ट्रेनें कैंसिल हुई थीं. शनिवार को बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें कैंसिल हो गई थीं.

बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों की बात करें तो हर रोज बिहार से भी लगभग 20 से 22  ट्रेनें दिल्ली आती हैं. लेकिन अकेले सोमवार को ही बिहार से आने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं.

Advertisement

बिहार में ट्रेनों को किया गया टारगेट
दरअसल, अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों ने बिहार में रेलवे को जबरदस्त तरीके से टारगेट किया है. कई ट्रेनों में आग भी लगाई गई. ऐसे में इसका सीधा असर अब जनमानस पर दिखाई दे रहा है. सिर्फ ट्रेनें ही नहीं, अग्निपथ के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का असर राजधानी की सड़कों पर भी दिखाई पड़ा. पुलिस की सघन चेकिंग के चलते दिल्ली एनसीआर में चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई. सड़क पर गाड़ियां बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »