अस्पताल से कपिल मिश्रा का ट्वीट- BJP एजेंट कहकर बचेंगे नहीं, आरोपों पर केजरीवाल दें जवाब

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी. आप नेता संजय सिंह ने कपिल के आरोपों को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश करार दिया.

Advertisement
 AAP ने लगाया कपिल मिश्रा के पीछे से वार का आरोप AAP ने लगाया कपिल मिश्रा के पीछे से वार का आरोप

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2017,
  • अपडेटेड 10:31 PM IST

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अस्पताल से ट्वीट के जरिये एक बार फिर केजरीवाल पर हमला किया है. कपिल ने लिखा है कि केवल बीजेपी का एजेंट बताने से केजरीवाल आरोपों से बच नहीं सकते, उन्हें AAP नेताओं के विदेशों दौरे को लेकर जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. कपिल मिश्रा रविवार को केजरीवाल के खिलाफ खुलासे के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे.

Advertisement

ट्विटर के जरिये कपिल मिश्रा ने खुद को मां भारती का एजेंट बताया, जबकि विरोधियों को हवाला, काला धन और देशद्रोहियों के एजेंट करार दिया. उन्होंने कहा जब तक विदेश दौरे को लेकर जानकारी नहीं दी जाएगी तब तक वो अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे.

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है. आप नेता संजय सिंह ने कपिल के आरोपों को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश करार दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के पीछे रहकर साजिश न रचे, बल्कि सामने आकर 'आप' से लड़ाई लड़े.

आरोप साबित नहीं कर पाई सरकार
संजय सिंह ने कहा कि ढाई साल से चंदे पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अब तक आम आदमी पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कर पाई. के बारे में लगाए जा रहे आरोप साबित नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि हमने चंदा लेते वक्त हर नियम और शर्त का पालन किया.

Advertisement

AAP को खत्म करने की साजिश
संजय सिंह ने कहा कि ने लगाए थे, वही आज कपिल मिश्रा ने लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है और इस खेल में बीजेपी पूरे तरीके से शामिल है.

संजय सिंह ने ये भी कहा कि जिस शख्स ने कपिल मिश्रा के साथ बैठकर निराधार आरोप लगाए वो बीजेपी के हैं. संजय ने कहा कि बीजेपी नेता जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो लगता है जैसे गब्बर बोल रहे हों.

वहीं विदेशी यात्रा पर आप नेता राघव चड्ढा ने सफाई देते हुए कहा कि वो आम आदमी पार्टी में आने से पहले भी विदेशी यात्राओं पर जाते रहे हैं.

नील की सफाई
कपिल मिश्रा के साथ ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं. नील ने 'आप' नेताओं को चेतावनी दी कि उन्हें बीजेपी का एजेंट साबित कर दिखाएं.

बता दें कि रविवार सुबह कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाया था. साथ ही पार्टी फंड के नाम पर कालेधन को सफेद करने का आरोप भी लगाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »